1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिल्ली डायनामोज ने अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज को चुना अपना ब्रैंड एम्बेसडर

दिल्ली डायनामोज ने अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज को चुना अपना ब्रैंड एम्बेसडर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2017 07:19 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 07:19 am IST

जैकलिन फर्नाडिज को बीते बुधवार को इंडियन सुपर लीग (ISL) फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज एफसी की ब्रैंड एम्बेसडर के लिए चुना गया है। फुटबॉल क्लब का कहना है कि, "टूर्नामेंट के चौथे संस्करण में जैकलिन ब्रैंड एम्बेसडर के तौर पर देश भर में प्रशंसकों के बीच...

jacqueline- India TV Hindi
jacqueline

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज को बीते बुधवार को इंडियन सुपर लीग (ISL) फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज एफसी की ब्रैंड एम्बेसडर के लिए चुना गया है। फुटबॉल क्लब का कहना है कि, "टूर्नामेंट के चौथे संस्करण में जैकलिन ब्रैंड एम्बेसडर के तौर पर देश भर में प्रशंसकों के बीच क्लब के प्रचार प्रसार में मदद करेंगी।" क्लब के निदेशक रोहन शर्मा ने कहा, "जैकलिन के शामिल होने से दिल्ली पहला ऐसा क्लब बन गया है, जिसमें कोई महिला ब्रैंड एम्बेसडर बनीं है। यह हमारी उस सोच के अनुरूप है कि क्लब न केवल भारत का हो, बल्कि इसकी अंतर्राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाएं भी हों।"

वहीं दूसरी इसे लेकर जैकलिन ने कहा, "मैं इससे बेहद उत्साहित हूं और दिल्ला में प्रशंसकों के साथ बात करने का इंतजार कर रही हूं। दिल्ली एक ऐसी टीम है, जो इतने साल में ISL में अपने प्रदर्शन को लेकर नियमित रही है। मेरे और क्लब के विचार समान हैं। हम दोनों ही खेल का प्रचार करना चाहते हैं और अधिक महिला प्रशंसकों को जोड़ना चाहते हैं। आशा है कि साथ मिलकर हम ये बदलाव ला पाएंगे।"

ISL के चौथे सीजन का आगाज 17 नवम्बर से होगा। दिल्ली क्लब का पहला मुकाबला 22 नवम्बर को होगा। गौरतलब है कि जैकलिन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जुड़वा 2’ में देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल