1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रीस्टाइल नेशनल जूनियर रेसलिंग में दिल्ली टीम ने जीता खिताब

फ्रीस्टाइल नेशनल जूनियर रेसलिंग में दिल्ली टीम ने जीता खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2021 12:19 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 12:19 pm IST

दिल्ली ने टाटा मोटर्स जूनियर एवं सब जूनियर (कैडेट) फ्रीस्टाइल नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में 195 अंकों के साथ टीम चैंपियनशिप अपने नाम की।

Wrestling Mat- India TV Hindi
Wrestling Mat Image Source : GETTY

नई दिल्ली| दिल्ली ने टाटा मोटर्स जूनियर एवं सब जूनियर (कैडेट) फ्रीस्टाइल नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में 195 अंकों के साथ टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। इस चैम्पियनशिप का समापन रविवार को नोएडा (उत्तर प्रदेश) में हुआ।

180 अंकों के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 109 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

इस वर्ष, महामारी के कारण, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने ग्रीको-रोमन और फ्रीस्टाइल इवेंट दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए।

ये भी पढ़े - उत्तर और दक्षिण कोरिया साथ मिलकर करना चाहते हैं 2032 ओलंपिक की मेजबानी

ग्रीको-रोमन में जूनियर और सब-जूनियर (कैडेट) राष्ट्रीय चैंपियनशिप चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी, जहां हरियाणा के पहलवान सब-जूनियर और जूनियर दोनों समूहों में ओवरऑल टीम खिताब जीतने में सफल रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल