1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान के PM ने दिया भरोसा, बढ़ते बजट के बावजूद हम टोक्यो ओलम्पिक के लिए प्रतिबद्ध

जापान के PM ने दिया भरोसा, बढ़ते बजट के बावजूद हम टोक्यो ओलम्पिक के लिए प्रतिबद्ध

 Reported By: IANS
 Published : Dec 05, 2020 03:21 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 03:21 pm IST

टोक्यो ओलम्पिक के स्थगित होने के कारण जापान की अर्थव्यवस्था पर 20,000 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

जापान के PM ने दिया...- India TV Hindi
जापान के PM ने दिया भरोसा, बढ़ते बजट के बावजूद हम टोक्यो ओलम्पिक के लिए प्रतिबद्ध Image Source : PTI

टोक्यो| टोक्यो ओलम्पिक के स्थगित होने के कारण जापान की अर्थव्यवस्था पर 20,000 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा फिर भी जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा है कि सरकार खेलों को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इन खेलों को स्थगित कर दिया गया और अब यह खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होंगे।

सुगा ने संयुक्त राष्ट्र में वीडियो स्पीच में कहा, "मैं अगले साल टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध हूं ताकि हम बता सकें कि इंसानियत ने महमारी को हरा दिया है।"

आयोजन समिति ने दिसंबर-2019 में खेलों के लिए आखिरी बजट दिया था जो 16.9 अरब डालर का था। लेकिन अब टोक्यो 2020 को भी आकस्मिक फंड की कमी हो रही है जिसे पिछले साल बजट में बताया गया था।

टोक्यो 2020 के सीईओ तोशिरो मुटो ने कहा था, "टोक्यो का बजट टोक्यो का बजट है। टोक्यो 2020 का रेवेन्यू ऐसा है जिसे हम बचा सकते हैं। इस रेवेन्यू के भीतर हमारे पास एक अतिरिक्त स्पांसरशिप है जिसकी अपील हमने अपने साझेदारों से की थी और हमारे पास बीमा भी है।" अतिरिक्त बजट का दो-तिहाई हिस्सा सरकार वहन करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल