1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉक्स बे कप का सीधा प्रसारण 'हॉकीफेस्टिवल डॉट एनजेड' पर

हॉक्स बे कप का सीधा प्रसारण 'हॉकीफेस्टिवल डॉट एनजेड' पर

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 05:58 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 06:04 pm IST

हॉक्स बे कप का सीधा प्रसारण 'हॉकीफेस्टिवल डॉट एनजेड' पर नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में 11 अप्रैल से शुरू हो रहे महिला हॉकी टूर्नामेंट हॉक्स बे कप के मैच का सीधा प्रसारण वेबसाइट 'हॉकीफेस्टिवल डॉट

- India TV Hindi

हॉक्स बे कप का सीधा प्रसारण 'हॉकीफेस्टिवल डॉट एनजेड' पर

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में 11 अप्रैल से शुरू हो रहे महिला हॉकी टूर्नामेंट हॉक्स बे कप के मैच का सीधा प्रसारण वेबसाइट 'हॉकीफेस्टिवल डॉट एनजेड' पर देखा जा सकेगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी हिस्सा ले रही है।

हैस्टिंग्स स्पोर्ट्स पार्क में 19 अप्रैल तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, चीन, जापान. दक्षिण कोरिया, अमेरिका और मेजबान न्यूजीलैंड की महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं।

भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुई। उसे अपना पहला मैच 11 अप्रैल को चीन के खिलाफ खेलना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल