1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच ने दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच ने दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Feb 29, 2020 12:28 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 12:28 pm IST

दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने फ्रांस के जाएल मोंफिल्स के खिलाफ लगातार तीन मैच प्वाइंटस बचाते हुए यहां जारी दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

नोवाक जोकोविच ने दुबई...- India TV Hindi
नोवाक जोकोविच ने दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने फ्रांस के जाएल मोंफिल्स के खिलाफ लगातार तीन मैच प्वाइंटस बचाते हुए यहां जारी दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जोकोविक ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मोंफिल्स को 2-6, 7-6 (10-8), 6-1 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल में जोकोविक का सामना स्टेफानोस सितसिपास से होगा।

जोकोविक ने इस जीत के बाद कहा कि आपको पता है कि पीछे जाने को कोई रास्ता नहीं है, तो आपको जंप करना होगा और संघर्ष के लिए रास्ता निकालना होगा। मेरा मानना है कि अगर खुद पर विश्वास करते हैं तो आप इसे हासिल कर सकते हैं और यह कुछ ऐसा है,जिससे मुझे मदद मिली।

जोकोविक का इस सीरीज में सितसिपास के खिलाफ 2-2 का रिकॉर्ड है। सितसिपास लगातार दूसरी बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे है। सितसिपास को पिछले साल यहां फाइनल में रोजर फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल