1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 100वें खिताब का पीछा कर रहे फेडरर की राह में अड़चन बनेंगे जोकोविच

100वें खिताब का पीछा कर रहे फेडरर की राह में अड़चन बनेंगे जोकोविच

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2018 03:29 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 03:29 pm IST

वर्ल्ड नंबर-2 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शनिवार को यहां पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना रोजर फेडरर से होगा।

Roger Federer- India TV Hindi
वर्ल्ड नंबर-2 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शनिवार को यहां पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना रोजर फेडरर से होगा। Image Source : AP

पेरिस। वर्ल्ड नंबर-2 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शनिवार को यहां पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना रोजर फेडरर से होगा। 'ईएसपीएन' के अनुसार, जोकोविचने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को तीने सेट तक चले कड़े मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-3 से मात दी। दूसरी ओर फेडरर ने जापान के केई निशिकोरी को 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। 

स्विट्जरलैंड के फेडरर अपने सफल टेनिस करियर में 100वें खिताब का पीछा कर रहे हैं और जोकोविच की कोशिश उन्हें रोकने की होगी। 

सिलिक के खिलाफ जोकोविक की शुरुआत खराब रही। क्रोएशियाई खिलाड़ी ने जोकोविच की खराब सर्विस का लाभ उठाते हुए पहले सेट में 6-4 से जीत दर्ज की। 

हालांकि, जोकोविच वापसी करने में कामयाब रहे और अगले दो सेट जीतते हुए मैच अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से पहले ही जोकोविच का वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचना तय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल