1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open : ज्वेरेव को हराकर फाइनल में पहुंचे वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच

US Open : ज्वेरेव को हराकर फाइनल में पहुंचे वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2021 12:25 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 12:25 pm IST

विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्सजेंदर ज्वेरेव को हराकर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। 

US Open : ज्वेरेव को हराकर...- India TV Hindi
US Open : ज्वेरेव को हराकर फाइनल में पहुंचे वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच Image Source : GETTY

न्यूयॉर्क| विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्सजेंदर ज्वेरेव को हराकर यहां जारी वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबले में ज्वेरेव को 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच इसके साथ ही कैलेंडर स्लैम पूरा करने से महज एक कदम दूर रह गए हैं।

जोकोविच अगर फाइनल मुकाबला जीतने में सफल रहते हैं तो वह 1969 में रोड लेवेर के बाद एक ही सीजन में चार बड़े खिताब जीतने वाले पहले व्यक्ति होंगे। जोकोविच का खिताबी मुकाबले में सामना दूसरी सीड डेनिल मेदवेदेव से होगा। जोकोविच ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीता था। अगर वह यूएस ओपन जीतने में सफल रहे तो जोकोविच अपने करियर का रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लेंगे।

जोकोविच ने कहा, "मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं क्योंकि यहां का माहौल बेहतरीन है। यह ऐसे पल हैं जिसके लिए हम जीते हैं। ये उस तरह के अनूठे अवसर हैं जिनका हम हर दिन सपने देखते हैं। मैं अपने अगले मैच को इस तरह लूंगा जैसे यह मेरे करियर का आखिरी मुकाबला है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल