1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जोकोविच ने जीत के साथ की सर्बिया ओपन की शुरुआत

जोकोविच ने जीत के साथ की सर्बिया ओपन की शुरुआत

 Reported By: IANS
 Published : Apr 22, 2021 02:13 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 02:13 pm IST

जोकोविक ने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-1, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।  

Djokovic started Serbia Open with a win- India TV Hindi
Djokovic started Serbia Open with a win Image Source : AP

बेलग्रेड। दुनिया के नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने अपने गृहनगर बेलग्रेड में जारी सर्बिया ओपन की शुरुआत सीधे सेटों की जीत के साथ की है। जोकोविक ने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-1, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

जोकोविक ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मात्र 90 मिनट में जीत हासिल की और अंतिम-8 में जगह सुरक्षित कराया।

यह एटीपी 250 इवेंट आठ साल के अंतराल के बाद फिर से आयोजित किया जा रहा है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन नोवाक टेनिस सेंटर पर हो रहा है और इसकी पुरस्कार राशि 6.5 लाख यूरो है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल