1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जोकोविच और वावरिंका वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप के जरिए करेंगे कोर्ट पर वापसी

जोकोविच और वावरिंका वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप के जरिए करेंगे कोर्ट पर वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 24, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Oct 24, 2017 05:11 pm IST

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और स्विट्जरलैंड के दिग्गज स्टान वावरिंका इस साल दिसम्बर में टेनिस कोर्ट पर वापसी के लिए तैयार हैं।

Stan Wawrinka Novak Djokovic- India TV Hindi
Stan Wawrinka Novak Djokovic

सर्बिया: सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और स्विट्जरलैंड के दिग्गज स्टान वावरिंका इस साल दिसम्बर में टेनिस कोर्ट पर वापसी के लिए तैयार हैं। विम्बलडन ओपन के बाद से जोकोविक ने कोहनी की चोट के कारण किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।

जोकोविक अब दिसम्बर में वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे, जो 28 से 30 दिसम्बर तक अबुधाबी में होगी। पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी जोकोविक ने कहा, "सब कुछ सही है और इस टूर्नामेंट के जरिए मैं अच्छी वापसी करूंगा और सीजन की शुरुआत करूंगा।"

वावरिंका ने घुटने की चोट के कारण अगस्त में अपने इस सीजन के समापन की घोषणा की थी। वह भी अबुधाबी में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट के दो माह बाद ही आस्ट्रेलिया ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल