1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डोमिनिक थीम ने रियो ओपन के अंतिम-16 में बनाई जगह

डोमिनिक थीम ने रियो ओपन के अंतिम-16 में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Feb 19, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 01:38 pm IST

शीर्ष वरीय आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने रियो ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने ब्राजील के फेलिपे मेलीगेनी को तीन सेटों तक चले मुकाबले में मात दी।

डोमिनिक थीम ने रियो...- India TV Hindi
डोमिनिक थीम ने रियो ओपन के अंतिम-16 में बनाई जगह Image Source : GETTY

रियो डी जनेरियो| शीर्ष वरीय आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने रियो ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने ब्राजील के फेलिपे मेलीगेनी को तीन सेटों तक चले मुकाबले में मात दी। थीम ने वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी को दो घंटे चार मिनट तक चले मैच में 6-2, 4-6, 6-1 से हराया।

अगले दौर में थीम का सामना स्पेन के जाउमे मुनार से होगा जिन्होंने इटली के साल्वाटोरे कारुसो को 7-5, 6-4 से हराया। थीम के अलावा दूसरी वरीय डुसान लाजोविक ने इटली के मार्को चेचेहिनाटो को 6-4, 6-7(4), 6-1 से हरा अगले दौर में प्रवेश किया।

यह मैच दो घंटे 16 मिनट तक चला। बुधवार को सर्बिया के इस खिलाड़ी का सामना इटली के लोरेंजो सोनेगो से होगा जिन्होंने लियोनाडरे मायेर को 6-1, 5-7, 6-5 से शिकस्त दी। क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक ने अर्जेटीना के जुआन इग्नासियो लोनडेरो को 7-6(5), 7-5 से हरा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल