1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डुंगा होंगे ब्राजील की ओलंपिक फुटबाल टीम के कोच

डुंगा होंगे ब्राजील की ओलंपिक फुटबाल टीम के कोच

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 01:45 pm IST,  Updated : May 10, 2015 01:47 pm IST

रियो डी जनेरियो: ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मौजूदा कोच डुंगा अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों में भी ब्राजीलियाई टीम के कोच होंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मारियो रोजेरियो रीस मिकाले को

डुंगा होंगे ब्राजील...- India TV Hindi
डुंगा होंगे ब्राजील की ओलंपिक फुटबाल टीम के कोच

रियो डी जनेरियो: ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मौजूदा कोच डुंगा अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों में भी ब्राजीलियाई टीम के कोच होंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मारियो रोजेरियो रीस मिकाले को अंडर-20 टीम का कोच बनाया गया है। वह न्यूजीलैंड में 30 मई से 20 जून के बीच आयोजित होने वाले अंडर-20 विश्व कप में टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि ओलंपिक ही एकमात्र ऐसा बड़ा टूर्नामेंट है जिसे ब्राजील कभी भी नहीं जीत सका है।

लंदन में वर्ष-2012 में हुए ओलंपिक खेलों में ब्राजीलियाई टीम जरूर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। वेंबले स्टेडियम में खेले गए उस खिताबी मुकाबले में ब्राजील को मेक्सिको ने 2-1 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल