नीदरलैंड की साकलिस्ट अन्नीमीक वैन व्यूडन का रियो ओलंपिक में मैडल जीतने का सपना उस समय चकनाचूर हो गया जब महिला रोड रेस में फ़िनिशिंग लाइन से छह मील दूर उनका एक भयंकर एक्सीडेंट हो गया और वह बेहोश हो गईं।
वैन व्यूडन 81 मील का सफर पूरा कर चुकी थी और गोल्ड मैडल से सिर्फ 6 मील दूर थी तभी उनकी साइकिल के पहिये में लॉक लग गया और वह सड़क किनारे बुरी तरह गिर पड़ीं। ये हादसा इतना भयावह था कि दर्शकों की चीख निकल गई। वैन व्यूडन काफी देर तक बेहोश पड़ी रहीं। उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया जहां वह इंटेंसिव कैयर यूनिट में हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि सिर में चोट लगने की व़ह से वैन व्यूडन नीम बेहोशी में हैं और उनकी रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में भी हल्का सा फ़्रैक्चर है।
डच साइकलिंग फ़ैडरेशन ने बताया कि वैन व्यूडन होश में हैं और बात कर रही हैं लेकिन उन्हें ICU में कम से कम 24 घंटे रका जाएगा। उनके कई और टेस्ट हो रहे हैं।
रेस नीदरलैंड की ही एन्ना डर ब्रेगन ने जीती। वैन व्यूडन और ब्रेगन में कांटे का मुक़ाबला चल रहा था।