1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तीन खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद डायनेमो मास्को ने मैच किये स्थगित

तीन खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद डायनेमो मास्को ने मैच किये स्थगित

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 06:57 pm IST

क्लब ने साथ ही कहा कि शनिवार को लिये गये नमूनों में अन्य खिलाड़ी नेगेटिव आये हैं। 

Dynamo Moscow, Covid-19 positive.- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

डायनेमो मास्को ने रविवार को कहा कि उसके तीन खिलाड़ी कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाये गये हैं जिससे रूसी सॉकर लीग की बहाली के सप्ताह के अंत में होने वाले मैच स्थगित कर दिये गये। 

डायनेमो ने कहा कि फारवर्ड क्लिंटन एनजी तथा मिडफील्डर चार्ल्स काबोरे और सेबेस्टियन सिजमानस्की कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव आने के बाद टीम और स्टाफ अपने ट्रेनिंग बेस पर ही हैं। 

क्लब ने साथ ही कहा कि शनिवार को लिये गये नमूनों में अन्य खिलाड़ी नेगेटिव आये हैं। डायनेमो को रविवार को एफसी क्रासनोदर से खेलना था जिसने भी मैच स्थगित होने पर सहमति दे दी है। 

इस मैच के लिये रूसी फुटबॉल संघ ने 19 जुलाई नयी तारीख तय की है। तीन महीने बाद बहाल हुई लीग में कोरोना वायरस के मामले के बाद दूसरा मैच स्थगित किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल