1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मिस्र : फुटबाल स्टेडियम में हुए जनसंहार के 11 दोषियों को सजा-ए मौत

मिस्र : फुटबाल स्टेडियम में हुए जनसंहार के 11 दोषियों को सजा-ए मौत

 Written By: IANS
 Published : Jun 09, 2015 07:43 pm IST,  Updated : Jun 09, 2015 07:43 pm IST

काहिरा:  मिस्र की एक अदालत ने मंगलवार को एक फुटबॉल स्टेडियम में हुए जनसंहार मामले में दोबारा सुनवाई के दौरान 11 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। समाचारपत्र 'अल अहराम' के अनुसार, 73 अभियुक्तों पर

मिस्र : फुटबाल...- India TV Hindi
मिस्र : फुटबाल स्टेडियम में हुए जनसंहार के 11 दोषियों को सजा-ए मौत

काहिरा:  मिस्र की एक अदालत ने मंगलवार को एक फुटबॉल स्टेडियम में हुए जनसंहार मामले में दोबारा सुनवाई के दौरान 11 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। समाचारपत्र 'अल अहराम' के अनुसार, 73 अभियुक्तों पर पोर्ट सैद शहर में फरवरी 2012 में अहली और पोर्ट सैद के मैसरी क्लब के बीच खेले गए एक फुटबॉल मैच के दौरान अहली फुटबॉल क्लब के 74 प्रशंसकों को मौत के घाट उतारने का आरोप था।

अदालत ने 20 आरोपियों को बरी कर दिया और 39 अन्य दोषियों को अलग-अलग कारावास की सजा सुनाई।

10 अभियुक्तों को 15-15 साल, 14 को 10-10 साल और 15 को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई। पांच साल की सजा पाने वालों में पोर्ट सैद के सुरक्षा निदेशालय के पूर्व प्रमुख भी शामिल हैं।

फैसले को लेकर अपील की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल