1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. English Premier League : पहली बार घर में लगातार तीन मैच हारी लीवरपूल

English Premier League : पहली बार घर में लगातार तीन मैच हारी लीवरपूल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2021 05:17 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 05:17 pm IST

मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मौजूदा चैम्पियन लिवरपूल को 4-1 से मात दी।

Liverpool- India TV Hindi
Liverpool Image Source : GETTY

लंदन| गोलकीपर एलिसन बेकर की गलतियों का खामियाजा लिवरपूल को मैनचेस्टर सिटी के हाथों करारी हार के रूप में भुगतना पड़ा है। मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मौजूदा चैम्पियन लिवरपूल को 4-1 से मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के बाद मैनचेस्टर सिटी के 22 मैचों से 50 अंक हो गए हैं और अंकतालिका में टॉप पर कायम है। मैनचेस्टर सिटी के लिवरपूल से 10 अंक ज्यादा है और ऐसे में मौजूदा चैम्पियन के लिए खिताब बरकरार रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में लिपवपूल के लिए एकमाात्र गोल मोहम्मद सालाह ने 63वें मिनट में पेनाल्टी पर किया।

ये भी पढ़े - Video : जब बीच मैच के दौरान बिल्ली भगाता नजर आया ये पाकिस्तानी खिलाड़ी तो फैंस ने उड़ाया मजाक

वहीं, मैनचेस्टर सिटी के लिए इल्की गुंडोगन ने 49वें और 73वें जबकि रहीम स्टर्लिग ने 76वें और फोडेन ने 83वें मिनट में गोल किया। सिटी को अंतिम दोनों गोल लिवरपूल के गोलकीपर बेकर की गलतियों के कारण मिले।

ये भी पढ़े - IND vs ENG : अश्विन ने चेन्नई में किया ऐसा कारनामा जो पिछले 100 सालों में कोई नहीं कर सका, देखें Video

मैनचेस्टर सिटी ने सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 14 मुकाबले जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टीम पिछले 21 मैचों से सभी प्रतियोगिताओं में अजेय चल रही है। लिवरपूल को एनफिल्ड के अपने घरेलू मुकाबले में पहली बार लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मैनचेस्टर सिटी की एनफिल्ड में 2003 के बाद यह पहली जीत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल