1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इर्लिग हालैंड ने कहा रोनाल्डो और ज्लाटान बचपन से ही है मेरे आदर्श

इर्लिग हालैंड ने कहा रोनाल्डो और ज्लाटान बचपन से ही है मेरे आदर्श

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 07:11 pm IST

हालैंड ने क्लब की वेबसाइट पर कहा, "एक बच्चे के रूप में मेरे कई आदर्श थे। मुझे दो खिलाड़ियों के बारे में बताना है-क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ज्लाटान इब्राहिमोविक।"

Erling Haaland said Ronaldo and Zlatan have been my idols since childhood- India TV Hindi
Erling Haaland said Ronaldo and Zlatan have been my idols since childhood Image Source : AP

डॉर्टमंड। जर्मन क्लब बोरुशिया डॉर्टमंड के उभरते हुए युवा खिलाड़ी इर्लिग हालैंड ने कहा है कि जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एसी मिलान के ज्लाटान इब्राहिमोविक बचपन से ही उनके आदर्श रहे हैं। हालैंड ने क्लब की वेबसाइट पर कहा, "एक बच्चे के रूप में मेरे कई आदर्श थे। मुझे दो खिलाड़ियों के बारे में बताना है-क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ज्लाटान इब्राहिमोविक।"

उन्होंने कहा, "ये हमेशा भूखे रहते हैं। वे हमेशा गोल और गेंदों की तलाश में रहते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि लॉकडाउन के बीच वह कैसे अपना समय बिता रहे हैं, उन्होंने कहा, "मैं कोच के साथ बहुत ध्यान लगाता हूं।"

ये भी पढ़ें - कोरोना महामारी के चलते राष्ट्रील खेल पुरुस्कारों की प्रक्रिया में हो रही है देरी

जर्मन फुटब\ल लीग (डीएफएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टियन सीफर्ट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश में नौ मई से फिर से लीग शुरू हो जाएगी।

कोरोनावायरस के कारण 13 मार्च से ही जर्मन फुटबाल लीग स्थगित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल