1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो 2016: स्लोवाकिया को 0-3 से हरा क्वार्टर फाइनल में जर्मनी

यूरो 2016: स्लोवाकिया को 0-3 से हरा क्वार्टर फाइनल में जर्मनी

 Written By: IANS
 Published : Jun 27, 2016 02:18 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 02:18 pm IST

लिली: विश्व चैम्पियन जर्मनी ने फ्रांस में जारी यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में रविवार को नॉकआउट दौर (अंतिम-16) में हुए मुकाबले में स्लोवाकिया को 3-0 से मात दी। इस जीत के साथ ही जर्मनी की

 Slovakia's Milan Skriniar, Germany's Thomas Mueller- India TV Hindi
Slovakia's Milan Skriniar, Germany's Thomas Mueller

लिली: विश्व चैम्पियन जर्मनी ने फ्रांस में जारी यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में रविवार को नॉकआउट दौर (अंतिम-16) में हुए मुकाबले में स्लोवाकिया को 3-0 से मात दी। इस जीत के साथ ही जर्मनी की टीम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है।

मुकाबले में शुरुआत से ही दबाव बनाते हुए जर्मनी की टीम ने आठवें मिनट में ही पहला गोल दागते हुए 1-0 से बढ़त बनाई।

जर्मनी के लिए पहला गोल जेरोम बोआतेंग ने किया। इसके बाद 43वें मिनट में मारियो गोमेज ने दूसरा गोल दागा और टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।

इससे पहले हालांकि, मेसुट ओजिल को पेनल्टी के जरिए गोल दागने का अवसर मिला था, लेकिन वह इसे लक्ष्य तक पहुंचाने में चूक गए।

मध्यांतर तक जर्मनी ने स्लोवाकिया को एक भी गोल करने का मौका न देते हुए बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ में भी स्लोवाकिया पर जर्मनी ने दबाव बनाए रखा। 63वें मिनट में जुलियान ड्रेक्सलर ने गोल किया और इस गोल के साथ ही टीम ने जीत हासिल की।

एक बार फिर खिताब जीतने के लक्ष्य को कायम रखते हुए जर्मनी ने स्लोवाकिया को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल