1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फाइनल में पहुंचने के लिये रोनाल्डो के तिलिस्म को तोड़ना होगा वेल्स को

फाइनल में पहुंचने के लिये रोनाल्डो के तिलिस्म को तोड़ना होगा वेल्स को

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2016 02:52 pm IST,  Updated : Jul 05, 2016 02:52 pm IST

लियोन: जेरेथ बाल की अगुवाई वाली वेल्स टीम बुधवार को यूरो 2016 सेमीफाइनल में पुर्तगाल से खेलेगी तो 50 बरस में किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश टीम बनने के लिये

Wales- India TV Hindi
Wales

लियोन: जेरेथ बाल की अगुवाई वाली वेल्स टीम बुधवार को यूरो 2016 सेमीफाइनल में पुर्तगाल से खेलेगी तो 50 बरस में किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश टीम बनने के लिये उसे स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अंकुश लगाना होगा। वेल्स ने सितारों से सजी बेल्जियम टीम को 3-1 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

रोनाल्डो से मुकाबले को लेकर बनी हाइप को तूल नहीं देते हुए बाल ने कहा कि यह दो खिलाडि़यों के बारे में नहीं है। सेमीफाइनल में मुकाबला दो देशों का है। रोनाल्डो शानदार खिलाड़ी है लेकिन हमारा फोकस किसी खिलाड़ी पर नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन पर होगा। रीयाल मैड्रिड के साथ दो बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतने के बावजूद बाल कभी रोनाल्डो की छाया से बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने हालांकि इस बार यूरो चैम्पियनशिप में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है जबकि रोनाल्डो अपनी ख्याति के अनुरूप नहीं खेल पाये। रोनाल्डो ने अभी तक हंगरी के खिलाफ दो गोल किये लेकिन आइसलैंड, आस्टि्रया, क्रोएशिया और पोलैंड के खिलाफ गोल नहीं कर सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल