फ़्रांस ने विश्व कप का बदला लेते हुए गुरुवार को जर्मनी को 2-0 से हराकर यूरो कप 2016 के फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। अब रविवार को फाइनल में उसका मुकाबला पुर्तगाल से होगा।
पहले हाफ के अंतिम क्षणों में फ्रांस को पैनल्टी मिली औरएंटोनी ग्रीज़मान ने कोई ग़लती नहीं की। जर्मनी के बैस्टियन श्वेनस्टीगर ने बॉक्स में बॉल को हाथ से छुआ तो रैफ़री ने पैनल्टी दे दी हालंकि जर्मनी ने इस फ़ैसले का बहुत विरोध किया। फ्रांस के लिए दोनों गोल ग्रीजमैन ने ही किए।
मैच के दौरान ज़्यादातर समय बॉल पर कब्ज़ा जर्मनी का रहा और उसने कई बार विरोधी टीम के गोल पर हमले किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
जर्मनी की हार से पूरा फुटबॉल जगत सन्न रह गया। जर्मनी को यूरो कप का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
पहले आधे घंटे में कोई गोल नहीं हो सका। दोनों टीमों ने खूब कोशिशें की लेकिन मैच 0-0 पर था। 45वें मिनट में ग्रीजमैन ने टीम के लिए पहला गोल किया। इस गोल के साथ ही पहले हाफ में फ्रांस ने 1-0 की बढ़त बना ली।