1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो को लेकर जुवेंतस पूर्व प्रमुख का चौंकाने वाला बयान, इस बात पर उठाए सवाल

रोनाल्डो को लेकर जुवेंतस पूर्व प्रमुख का चौंकाने वाला बयान, इस बात पर उठाए सवाल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 01:17 pm IST

जुवेंतस फुटबॉल क्लब के पूर्व प्रमुख लुसियानो मोगी ने कहा कि अगर वह अपने पद पर अब भी कार्यरत होते, तो कभी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ करार नहीं करते।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो- India TV Hindi
क्रिस्टियानो रोनाल्डो Image Source : AP

तुरिन। जुवेंतस फुटबॉल क्लब के पूर्व प्रमुख लुसियानो मोगी ने कहा कि अगर वह अपने पद पर अब भी कार्यरत होते, तो कभी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ करार नहीं करते। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, लुसियानो ने कहा कि वह कभी भी इतनी अधिक राशि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो पर खर्च नहीं करते।

इसके साथ ही लुसियानो ने क्लब के गोंजालो हिगुएन को बेचने के फैसले पर भी सवाल खड़े किए। गोंजालो एक सीजन के ऋण करार पर एसी मिलान क्लब में शामिल हुए हैं। 

अपने बयान में लुसियानो ने कहा, "वित्तीय रूप से देखा जाए, तो यह एक बेहतरीन सौदा है। हालांकि, मैं कभी भी किसी 33 वर्षीय खिलाड़ी पर इतना पैसा खर्च नहीं करता। मैं हिगुएन को बेचने से पहले यह घोषणा कभी नहीं करता, जिन्होंने एक सीजन में क्लब के लिए 20 गोल किए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल