1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डोप टेस्ट में फेल पहलवान नरसिंह ने कहा- ये मेरे खिलाफ साजिश

डोप टेस्ट में फेल पहलवान नरसिंह ने कहा- ये मेरे खिलाफ साजिश

 Written By: IANS
 Published : Jul 24, 2016 04:06 pm IST,  Updated : Jul 24, 2016 04:06 pm IST

डोप टेस्ट में नाकाम रहे पहलवान नरसिंह यादव ने आज कहा कि वह बेकसूर हैं और यह पूरा मामला उनके खिलाफ साजिश है।

Narsingh Yadav- India TV Hindi
Narsingh Yadav

नई दिल्ली: डोप टेस्ट में नाकाम रहे पहलवान नरसिंह यादव ने आज कहा कि वह बेकसूर हैं और यह पूरा मामला उनके खिलाफ साजिश है। नरसिंह ने कहा, यह मेरे खिलाफ साजिश है। मैने कभी कोई प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया है। भारतीय कुश्ती महासंघ ने भी इसमें साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि नरसिंह का पाक साफ इतिहास रहा है और यह षडयंत्र है।

महासंघ के सूत्रों ने कहा, इसमें साजिश हुई है। नरसिंह का पाक साफ इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साजिश हुई है। सूत्र ने कहा, 74 किलो वर्ग में नुमाइंदगी का फैसला बाद में लिया जायेगा लेकिन रियो में 74 किलो वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं होगा क्योंकि खिलाडि़यों के नाम भेजने की मियाद खत्म हो चुकी है।

नरसिंह के रियो ओलंपिक जाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है जबकि सुशील कुमार भी नहीं जा सकेंगे।

पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले नरसिंह का रियो ओलंपिक के लिये चयन विवादित हालात में हुआ था क्योंकि ओलंपिक के दोहरे पदक विजेता सुशील ने 74 किलो वर्ग में दावेदारी ठोकी थी। नरसिंह ने चूंकि विश्व चैम्पियनशिप के जरिये कोटा हासिल किया था डब्ल्यूएफआई और दिल्ली उच्च न्यायालय दोनों ने सुशील की मांग खारिज कर दी। नरसिंह को हालांकि इसके लिये लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल