1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेंगलुरू यूनाईटेड ने आगामी घरेलू सत्र के लिये 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा

बेंगलुरू यूनाईटेड ने आगामी घरेलू सत्र के लिये 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2021 11:10 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 11:10 pm IST

एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड ने 2021-22 घरेलू सत्र से पहले 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखने की सूची जारी की है। 

बेंगलुरू यूनाईटेड ने...- India TV Hindi
बेंगलुरू यूनाईटेड ने आगामी घरेलू सत्र के लिये 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा Image Source : BENGALURU UNITED

बेंगलुरू। एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड ने 2021-22 घरेलू सत्र से पहले 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखने की सूची जारी की है। साल के शुरू में बीडीएफए सुपर डिविजन चैम्पियन बनने के बाद बेंगलुरू क्लब इस लय को जारी रखना चाहेगा क्योंकि वह सितंबर में आई लीग के लिये क्वालीफाई करना चाहेगा।

एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड के मालिक गौरव मनचंदा ने कहा, ‘‘हम अपने लक्ष्य के बारे में बहुत ही स्पष्ट हैं कि हमें बेंगलुरू को आई लीग में वापस लाना है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उन सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया करते हैं जिन्होंने अभी तक यात्रा में क्लब के लिये अहम भूमिका निभायी। मजबूत टीम बनाने के लिये खिलाड़ियों को बरकरार रखना महत्वपूर्ण होता है और हम खुश हैं कि नये सत्र में आगे बढ़ने के लिये हमारे पास कोर खिलाड़ी मौजूद हैं। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल