1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फेड कप में भारत की अंकिता और रुतुजा को चीन के खिलाड़ियों के हाथों मिली हार

फेड कप में भारत की अंकिता और रुतुजा को चीन के खिलाड़ियों के हाथों मिली हार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2020 11:30 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 11:30 pm IST

रुतुजा भोंसले के पहले मुकाबले में हार के बाद अंकिता रैना ने विश्व की नंबर 29 क्वियांग वांग को कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में इन दोनों की पराजय से भारत को चीन के खिलाफ फेड कप टेनिस में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

फेड कप में भारत की...- India TV Hindi
फेड कप में भारत की अंकिता और रुतुजा को चीन के खिलाड़ियों के हाथों मिली हार Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। रुतुजा भोंसले के पहले मुकाबले में हार के बाद अंकिता रैना ने विश्व की नंबर 29 क्वियांग वांग को कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में इन दोनों की पराजय से भारत को चीन के खिलाफ फेड कप टेनिस में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

पुणे की 23 साल की खिलाड़ी रुतुजा ने चीन की विश्व रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज शुआई झांग को शुरू में कड़ी चुनौती दी। उन्होंने पहले सेट में 3-1 की बढ़त कायम की लेकिन शुआई ने आखिर में एक घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले को 6-4 6-2 जीत लिया। ऐसे में अंकिता पर सारा दारोमदार टिक गया था।

उन्होंने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन आखिर में दो घंटे 24 मिनट तक चले मैच में 6-1, 2-6, 4-6 से हार गयी। इस तरह से चीन ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली और युगल मैच औपचारिक बन गया। भारत अगले मैच में बुधवार को उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा। छह टीमों की एशिया ओशियाना ग्रुप एक में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें प्ले आफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल