1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन की टिकट का पैसा वापस करने को तैयार टेनिस फेडरेशन

फ्रेंच ओपन की टिकट का पैसा वापस करने को तैयार टेनिस फेडरेशन

 Reported By: Bhasha
 Published : May 07, 2020 08:52 pm IST,  Updated : May 07, 2020 08:52 pm IST

फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने कहा कि, ‘‘उसने रोलां गैरां की पहले की तारीखों के लिये खरीदे गये सभी टिकटों को रद्द करने और इनका पैसा लौटाने का फैसला किया है।’’ 

French Open- India TV Hindi
French Open Image Source : GETTY

पेरिस| फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बनी अनिश्चितता के कारण वह फ्रेंच ओपन के लिये खरीदे गये टिकटों का पैसा वापस लौटा देगा। रोलां गैरां पर शुरू में यह क्ले कोर्ट टूर्नामेंट 24 मई से 7 जून तक आयोजित किया जाना था, बाद में इसकी तारीखों को बदलकर 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक कर दिया गया।

फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने कहा कि, ‘‘उसने रोलां गैरां की पहले की तारीखों के लिये खरीदे गये सभी टिकटों को रद्द करने और इनका पैसा लौटाने का फैसला किया है।’’

ये भी पढ़े : कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजक हैं निराश, रद्द हो सकता है यह टूर्नामेंट

फेडरेशन फ्रेंच अधिकारियों के साथ काम कर रहा है कि टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये जाये। टिकटों की राशि मई के अंत तक मिल जायेगी और अगर टूर्नामेंट आयोजित होता है तो टिकट खरीदने की नयी प्रक्रिया शुरू की जायेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल