1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे फेडरर

फ्रेंच ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे फेडरर

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2015 05:08 pm IST,  Updated : May 28, 2015 05:08 pm IST

पेरिस: पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने गुरुवार को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे वरीय फेडरर ने सुजाने लेंगलेन कोर्ट में

फ्रेंच ओपन : तीसरे दौर...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे फेडरर

पेरिस: पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने गुरुवार को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे वरीय फेडरर ने सुजाने लेंगलेन कोर्ट में हुए पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स को 6-2, 7-6(1), 6-3 से हराया।

फेडरर ने सीधे सेटों में जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश किया, हालांकि मैच के बाद उन्होंने कहा कि वास्तव में मैच काफी कठिन था।

फेडरर अब तीसरे दौर में बोस्निया के डामिर जूमहुर के खिलाफ खेलेंगे। जुमहुर ने दूसरे दौर में साइप्रस के मार्कोस बघदातिस को 6-4, 6-3, 4-6, 6-2 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल