1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईएसएल के आगामी सीजन के लिए चेन्नइयन से जुड़े फेनाई और रीगन

आईएसएल के आगामी सीजन के लिए चेन्नइयन से जुड़े फेनाई और रीगन

 Edited By: IANS
 Published : Sep 13, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 06:53 pm IST

फेनाई ने पंजाब की टीम जेसीटी की ओर से आई लीग में पेशेवर पदार्पण किया था और फिर शिलोंग लाजोंग से जुड़े थे। वह बेंगलुरू एफसी की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2014-15 में फेडरेशन कप और 2015-16 में आई लीग का खिताब जीता था।

Football, sports, india, - India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@CHENNAIYINFC

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की पूर्व चैंपियन चेन्नइयन एफसी ने लीग के 2020-21 सीजन के लिए डिफेंडर लालचुआनमाविया फेनाई और रीगन सिंह के साथ करार करने की रविवार को घोषणा की। 31 साल के मिजोरम के फेनाई और रीगन फ्री ट्रांसफर के तौर पर चेन्नइयन एफसी से जुड़े हैं।

चेन्नइयन एफसी के मुख्य को कसाबा लाज्लो ने कहा, " फेनाई और रीगन फुलबैक स्थान पर हमारी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। उनके पास आईएसएल में खेलने का अनुभव है और आगामी सीजन में सफलता हासिल करने के हमारे प्रयासों में उनकी अहम भूमिका होगी।"

यह भी पढ़ें-  झारखंड प्रीमियर लीग की शुरुआत 15 सितंबर से, 6 टीमें लेंगी हिस्सा

फेनाई ने पंजाब की टीम जेसीटी की ओर से आई लीग में पेशेवर पदार्पण किया था और फिर शिलोंग लाजोंग से जुड़े थे। वह बेंगलुरू एफसी की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2014-15 में फेडरेशन कप और 2015-16 में आई लीग का खिताब जीता था।

आईएसएल में इसके अलावा वह मुंबई सिटी एफसी, एफसी पुणे सिटी और ओडिशा एफसी की ओर से भी खेल चुके हैं।

वहीं, रीगन ने 2012 में रॉयल वाहिंगदोह के लिए खेलते हुए अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी।

29 साल के मणिपुर के रीगन बाद में आईएसएल टीम नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी से जुड़े और पिछले पांच सीजन में उन्होंने टीम के लिए 69 मैच खेले है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल