1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्लाटर के इस्तीफे पर बंटा फुटबाल जगत

ब्लाटर के इस्तीफे पर बंटा फुटबाल जगत

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 01:19 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 01:20 pm IST

बीजिंग: पांचवीं बार फीफा अध्यक्ष चुने जाने के चार दिन बाद ही अचानक सेप ब्लाटर द्वारा मंगलवार को इस्तीफा देने के फैसले पर फुटबाल जगत बंटा हुआ नजर आ रहा है। ब्लाटर ने फीफा के

ब्लाटर के इस्तीफे पर...- India TV Hindi
ब्लाटर के इस्तीफे पर बंटा फुटबाल जगत

बीजिंग: पांचवीं बार फीफा अध्यक्ष चुने जाने के चार दिन बाद ही अचानक सेप ब्लाटर द्वारा मंगलवार को इस्तीफा देने के फैसले पर फुटबाल जगत बंटा हुआ नजर आ रहा है। ब्लाटर ने फीफा के उपाध्यक्ष और अपने बेहद करीबी माने जाने वाले जेरोम वाल्के पर रिश्वत का आरोप लगाए जाने के बाद मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा की।

ब्लाटर के हालांकि अचानक इस्तीफे के फैसले पर विश्व फुटबाल जगत दो धड़ों में बंट गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूस के खेल मंत्री विटली मुक्तो ने ब्लाटर के अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले को साहसिक कदम बताया है और कहा है कि इससे फीफा में विभाजन की आशंकाओं को खत्म करने में मदद मिलेगी।

बेल्जियम के खिलाड़ी और मैनचेस्टर सिटी क्लब के कप्तान विंसेंट कोम्पैनी ने कहा, "ब्लाटर अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। अभी और बहुत कुछ किया जाना बाकी है। पारदर्शिता लाने और चुनाव संबंधी सुधार के बाद ही हम आगे बढ़ सकते हैं और खेल में दोबारा लोगों का विश्वास बहाल कर सकते हैं।"

इंग्लैंड के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गैरी निवेले ने पूरे मसले पर आश्चर्य जताते हुए कहा, "ब्लाटर अब आपने इस्तीफा क्यों दिया।"

दूसरी ओर आस्ट्रेलिया फुटबाल संघ ने एक बयान जारी कर कहा है कि फीफा को एक नए नेतृत्व की जरूरत है और ब्लाटर का इस्तीफा इस दिशा में पहला कदम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल