लुसाने: फीफा ने 2026 फुटबाल विश्व कप की मेजबानी की प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया है। संगठन से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के बीच यह कदम उठाया गया है।
फीफा ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए 2026 विश्व कप की बोली प्रक्रिया की प्रशासनिक प्रक्रिया पर रोक लगा दीया जाना चाहिए। और 2026 फीफा विश्व कप की बोली की प्रक्रिया से संबंधित आगे के फैसलों पर बाद में फीफा की कार्यकारी समिति में चर्चा की जाएगी।
फीफा के महासचिव जिरोम वाल्के ने मार्च में ही यह घोषणा की थी कि 2026 टूर्नामेंट की मेजबानी देश का फैसला 2017 में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में होने वाली फीफा की कांग्रेस में किया जाएगा। वाल्के ने रूस के 2018 विश्व कप के मेजबान स्थल समारा में तैयारियों का जायजा लिया और प्रेस कांफ्रेंस में कहा यहां के माहौल को देखते हुए मुझे लगता है कि अभी किसी बोली प्रक्रिया को शुरू करना सही फैसला नहीं होगा।
यूरो 2016 शुरू होने से ठीक एक साल पहले पेरिस के एक प्रेस कांफ्रेंस में यूएफा अध्यक्ष माइकल प्लातीनी ने कहा कि यह खबर हैरान करने वाली नहीं है। प्लातीनी ने कहा, ‘वोटिंग 2017 में होनी थी लेकिन फीफा में अभी कोई नेतृत्व नहीं है। इसलिए यह अच्छी चीज है। अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको और मोरक्को ने 2026 टूर्नामेंट की मेजबानी में अपनी रूची दिखाई है। जबकि कजाखस्तान ने मार्च में ही कहा था कि वह बोली सभावना का आंकलन करेगी।