1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड कप से पहले मैसी का बड़ा बयान, बोले हम प्रबल दावेदार नहीं

वर्ल्ड कप से पहले मैसी का बड़ा बयान, बोले हम प्रबल दावेदार नहीं

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2018 12:38 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 02:27 pm IST

विश्व कप के लिए अर्जेंटीना को ग्रुप डी में क्रोएशिया, आइसलैंड एवं नाइजीरिया के साथ रखा गया है।

लियोनल मैसी- India TV Hindi
लियोनल मैसी

ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना के स्टार फॉरवर्ड लियोनल मैसी का मानना है कि उनकी रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप का खिताब जीने की प्रबल दावेदार नहीं है लेकिन उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो "किसी से भी लड़ सकते हैं।" मेसी ने मंगलवार रात हैट्रिक लगाते हुए एक दोस्ताना मैच में अर्जेंटीना को हैती के खिलाफ 4-0 से जीत दिलाई। 

मैसी ने कहा, "मैं उन सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया। हम विश्व कप जीतने के प्रबल दोवेदार नहीं है लेकिन हमारी टीम अच्छी है और खिलाड़ी किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हैं। खिलाड़ी लंबे समय समय से एकसाथ हैं और हम खितबा जीतना चाहते हैं।"

मैसी ने कहा, "हम पूरे उत्साह के साथ रूस जा रहे हैं। हम मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देंगे। हम विश्व कप जीतने के सपने का पूरा करना चाहते हैं।"

विश्व कप के लिए अर्जेंटीना को ग्रुप डी में क्रोएशिया, आइसलैंड एवं नाइजीरिया के साथ रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल