1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक में रूस पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए चिंतित FIG

रियो ओलम्पिक में रूस पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए चिंतित FIG

 Written By: IANS
 Published : Jul 18, 2016 08:44 pm IST,  Updated : Jul 18, 2016 08:44 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय जिमनास्टिक्स महासंघ (FIG) ने सोमवार को रियो ओलम्पिक खेलों में रूस के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगने की संभावना पर चिंता जाहिर की है।

rio olympic- India TV Hindi
rio olympic

जेनेवा: अंतर्राष्ट्रीय जिमनास्टिक्स महासंघ (FIG) ने सोमवार को रियो ओलम्पिक खेलों में रूस के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगने की संभावना पर चिंता जाहिर की है। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, यूरोपीयन ओलम्पिक समिति (EOC) के अध्यक्ष पाट्रिक हिक्की सहित कई विदेशी मीडिया सूत्रों ने पिछले सप्ताह घोषणा करते हुए बताया कि रूस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की अपील से एक पत्र सभी खेल संगठनों और संघों को भेजा गया है। इसमें खेल अधिकारी भी शामिल हैं।

एक बयान में कहा गया, "FIG पूर्ण रूप से आईओसी की 'डोपिंग में शून्य सहिष्णुता' की नीति के समर्थन में है और इसका मानना है कि रूस के सभी एथलीटों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए।"

इस बयान में कहा गया कि आर्टिस्टिक जिमनेस्टिक्स, रिदमिक जिमनास्टिक्स और ट्रैम्पोलिन एथलीटों को अन्य खेलों के आधार पर नहीं मापना चाहिए। एफआईजी के एथलीटों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से पहले तथ्यों को जरूरी तौर पर पेश किया जाना चाहिए और इसमें डोपिंग के अपराधों का साबित होना जरूरी है।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, कनाडा के वकील रिचर्ड मैक्लारेन के नेतृत्व वाले वाडा स्वतंत्र आयोग सोची में आयोजित हुए शीतकालीन ओलंपिक खेलों-2014 में डोपिंग से संबंधित धोखाधड़ी पर एक रिपोर्ट देर सोमवार को

अपने बयान में एफआईजी के अध्यक्ष ब्रूनो ग्रेंडी ने कहा कि हर एथलीट के अधिकारों का सम्मान जरूरी है। ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेना हर एथलीट का सबसे अहम लक्ष्य होता है। इसके लिए वह कभी-कभी अपने युवा जीवन का त्याग भी कर देते हैं।

ब्रूनो ने कहा कि पूर्ण रूप से प्रतिबंध कभी नहीं लगना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल