1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबाल क्लब में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत

फुटबाल क्लब में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2019 09:01 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 09:01 pm IST

अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग से तीन अन्य घायल हो गए, जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।  

क्लब के बाहर खड़े लोग- India TV Hindi
क्लब के बाहर खड़े लोग Image Source : AP

रियो डी जनेरियो। ब्राजील फुटबाल क्लब फ्लामेंगो से संबंधित खेल प्रतिष्ठान में आग लगने के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। करीब दो महीने पहले ही खुले क्लब के निन्हो डो उरुबु प्रतिष्ठान में तड़के आग लग गई। हालांकि, आग लगने के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है। 

अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग से तीन अन्य घायल हो गए, जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।

दमकल कर्मचारी डगलस हेनाउट ने कहा कि अभी यह नहीं पता कि आग में कोई खिलाड़ी चोटिल हुआ है या नहीं। हालांकि, क्लब के अंडर-18 खिलाड़ी मैदान के पास ही रहते हैं। 

हेनाउट ने कहा, "फ्लामेंगो यूथ टीम के बच्चे आग के समय वहीं सो रहे थे।"

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन वे अभी भी मौके पर तैनात हैं, ताकि लपटें दोबार न उठें। 

निन्हो डो उरुबु प्रतिष्ठान में दो फुटबाल के मैदान और एक गोलकीपर ट्रेनिंग सेंटर भी है। फ्लामेंगो से फीफा विश्व कप विजेता रोनाल्डिन्हो, बेबेटो और रोमारियो खेल चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल