1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रेड स्टार बेलग्रेड के पांच खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

रेड स्टार बेलग्रेड के पांच खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 22, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 03:27 pm IST

हालांकि उनकी स्थिति अभी ठीक है। ये सभी क्वांरनटीन में हैं। टीम के बयान के मुताबिक ये पांचों खिलाड़ी शनिवार को प्रोलेटर के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान में नहीं उतरे थे। 

Red Star, Belgrade, corona, infected- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

सर्बिया की फुटबॉल क्लब रेड स्टार बेलग्रेड ने सोमवार को बताया कि उसके पांच खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। सर्बिया की घरेलू लीग की इस चैम्पियन टीम ने यहां जारी बयान में कहा कि मार्को गोबेलजिक, नेजोस पेत्रोविच, दुसान जोवानचिक, मार्को कोनतार और ब्रानको जोविचिक कोविड-19 की चपेट में है। 

हालांकि उनकी स्थिति अभी ठीक है। ये सभी क्वांरनटीन में हैं। टीम के बयान के मुताबिक ये पांचों खिलाड़ी शनिवार को प्रोलेटर के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान में नहीं उतरे थे। 

टीम ने इस मैच से लीग का खिताब अपने नाम किया था। 

सर्बिया में दर्शकों को स्टेडियम आने की छूट है जिसकी आलोचना हो रही है। वहां कोरोना वायरस के लगभग 100 मामले रोज आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल