1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते फुटबॉल दिल्ली ने खिलाड़ियों से रजिस्ट्रेशन फीस न लेने का फैसला किया

कोरोना के चलते फुटबॉल दिल्ली ने खिलाड़ियों से रजिस्ट्रेशन फीस न लेने का फैसला किया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 04, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 05:13 pm IST

फुटबॉल दिल्ली ने पंजीकरण और फुटबाल अकादमी एक्रीडेशन के लिए खिलाड़ियों से अगले साल 31 मार्च तक कोई फीस नहीं लेने का फैसला किया है।

कोरोना के चलते फुटबॉल...- India TV Hindi
कोरोना के चलते फुटबॉल दिल्ली ने खिलाड़ियों से रजिस्ट्रेशन फीस न लेने का फैसला किया Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

नई दिल्ली| फुटबॉल दिल्ली ने पंजीकरण और फुटबाल अकादमी एक्रीडेशन के लिए खिलाड़ियों से अगले साल 31 मार्च तक कोई फीस नहीं लेने का फैसला किया है। यह फैसला दिल्ली फुटबॉल की कार्यकारी समिति की वर्चुअल बैठक में लिया गया। इसका मकसद कोविड-19 महामारी के बीच खिलाड़ियों, क्लबों और अकादमियों पर पड़े वित्तीय बोझ को कम करना है।

इसके अलावा कार्यकारी समिति ने भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के जन्मदिवस पर तीन अगस्त को एक डिजिटल फुटबॉल सम्मेलन का आयोजन करने का भी फैसला किया।

फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरण ने कहा, "कोविड-19 महामारी ने दिल्ली में खिलाड़ियों, रेफरी, क्लबों और फुटबॉल अकादमियों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है और उनमें से अधिकांश गंभीर वित्तीय परेशानियों में हैं। इस मुश्किल समय में हम कम से कम उनके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त कर सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल