1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो डी जनेरियो में 10 जुलाई से स्टेडियम में बैठकर फुटबॉल का लुत्फ उठा पाएंगे फैंस

रियो डी जनेरियो में 10 जुलाई से स्टेडियम में बैठकर फुटबॉल का लुत्फ उठा पाएंगे फैंस

 Reported By: IANS
 Published : Jun 28, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 06:14 pm IST

ब्राजील के रियो डी जनेरियो के मेयर मार्सेलो क्रिवेला के आदेश के बाद शहर में फुटबाल फैन्स को 10 जुलाई से मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

रियो डी जनेरियो में 10...- India TV Hindi
रियो डी जनेरियो में 10 जुलाई से स्टेडियम में बैठकर फुटबॉल का लुत्फ उठा पाएंगे फैंस Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

रियो डी जनेरियो| ब्राजील के रियो डी जनेरियो के मेयर मार्सेलो क्रिवेला के आदेश के बाद शहर में फुटबाल फैन्स को 10 जुलाई से मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आदेश के मुताबिक, स्टेडियमों की क्षमता एक तिहाई से ज्यादा नहीं होगी और प्रत्येक चार वर्ग मीटर के अंदर एक दर्शक होगा।

इसके अलावा, क्लबों को सौनास, स्विमिंग पूल और हॉट टब को छो ड़कर अपने सभी प्रशिक्षण सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति दी गई है। रियो डी जनेरियो की राज्य प्रतियोगिता 18 जून से शुरू होगी। कोरोनावायरस महामारी के कारण करीब तीन महीने तक यह चैंपियनशिप स्थगित पड़ी हुई थी।

इससे पहले, ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने कहा था कि ब्राजील की सेरी-ए चैंपियनशिप अगस्त में शुरू होगी। लीग को अभी राज्य और स्वास्थ्य अधिकारियों से मंजूरी मिलना बाकी है। सीबीएफ के अध्यक्ष और क्लब के प्रतिनिधियों ने देश की शीर्ष लीग को शुरू करने के लिए नौ अगस्त की अस्थाई तारीख तय की है।

सेरी-ए की शुरुआत मई में होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे रोक दिया गया था। सेरी-बी की शुरुआत आठ अगस्त से होनी है। एक बयान के अनुसार, गुरुवार रात सीबीएफ की ओर से आयोजित एक बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में 40 क्लब ने भाग लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल