1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा कांग्रेस से पूर्व 6 फुटबाल अधिकारी गिरफ्तार

फीफा कांग्रेस से पूर्व 6 फुटबाल अधिकारी गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2015 02:20 pm IST,  Updated : May 27, 2015 02:20 pm IST

ज्यूरिख: विश्व की सबसे बड़ी फुटबाल संस्था, फीफा का अधिवेशन शुरू होने से पहले बुधवार को स्विस पुलिस ने छह फुटबाल अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्विस संघीय न्याय कार्यालय

फीफा कांग्रेस से...- India TV Hindi
फीफा कांग्रेस से पूर्व 6 फुटबाल अधिकारी गिरफ्तार

ज्यूरिख: विश्व की सबसे बड़ी फुटबाल संस्था, फीफा का अधिवेशन शुरू होने से पहले बुधवार को स्विस पुलिस ने छह फुटबाल अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्विस संघीय न्याय कार्यालय (एफओजे) ने कहा कि इस मामले में 10 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वतखोरी शामिल है, जो फुटबाल टूर्नामेंटों के लिए 1990 के दशक में हुए व्यावसायिक करारों से संबंधित है।

कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की कि फीफा अध्यक्ष सेप ब्लैटर गिरफ्तार लोगों में शामिल नहीं हैं।

एफओजे ने एक बयान में कहा, "न्यूयार्क पूर्वी जिला का अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय इन लोगों की इस संदेह के आधार पर जांच कर रहा है कि इन्होंने 1990 के दशक के प्रारंभ से लेकर अबतक की अवधि के बीच रिश्वत ली थी।"

1994 का विश्व कप अमेरिका में आयोजित हुआ था।

पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा और अधिकारियों को उनके कमरों से हिरासत में ले लिया। ये अधिकारी फीफा के अधिवेशन और अध्यक्षीय चुनाव के लिए स्विटजरलैंड में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल