1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेल्जियम में फुटबॉल की वापसी, एंटवर्प ने जीता बेल्जियम कप का खिताब

बेल्जियम में फुटबॉल की वापसी, एंटवर्प ने जीता बेल्जियम कप का खिताब

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 02, 2020 04:56 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 04:56 pm IST

एंटवर्प ने शानदार डिफेंस का नजारा पेश करते हुए तीसरी बार बेल्जियम कप का खिताब जीता और ब्रूज को घरेलू खिताब का डबल पूरा करने से रोक दिया। 

Football, Belgium, Antwerp,- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

विंगर लियोर रेफाइलोव के गोल की बदौलत रॉयल एंटवर्प ने क्लब ब्रूज को 1-0 से हराकर बेल्जियम कप का खिताब जीत लिया। मार्च के बाद यह देश में पहला प्रतिस्पर्धी फुटबॉल मुकाबला था। कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि शनिवार को यह मुकाबला किंग बाउदोइन स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेला गया। 

एंटवर्प ने शानदार डिफेंस का नजारा पेश करते हुए तीसरी बार बेल्जियम कप का खिताब जीता और ब्रूज को घरेलू खिताब का डबल पूरा करने से रोक दिया। 

सॉकर लीग ने कोरोना वायरस महामारी के कारण सत्र में बीच में ही खत्म करने का फैसला किया था जिसके बाद ब्रूज 16वीं बार बेल्जियम लीग का चैंपियन बना था। 

मैच का एकमात्र गोल 25वें मिनट में रेफाइलोव ने दागा जो सात साल ब्रूज की ओर से खेलने के बाद दो साल पहले एंटवर्प से जुड़े थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल