1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. थाईलैंड में फुटबॉल टीम का खिलाड़ी हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित

थाईलैंड में फुटबॉल टीम का खिलाड़ी हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2020 07:23 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 07:23 pm IST

  संचारी रोग नियंत्रण विभाग के निदेशक डॉ सोफॉन इमसिरिथॉर्न ने कहा कि टीम के 44 खिलाड़ियों और कर्मचारियों को 14 दिनों के पृथकवास में भेज दिया गया है।  

Football, corona virus,Thailand- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

थाईलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बुरिराम यूनाइटेड फुटबॉल क्लब का प्रतिनिधित्व करने वाला उज्बेकिस्तान का एक 29 वर्षीय खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव मिला है। इस खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की गयी है। चालुलॉन्गकोर्न विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डॉ योंग पूसोवरवान ने शुक्रवार को कहा कि इस बात की अधिक संभावना है कि खिलाड़ी थाईलैंड से बाहर इस खतरनाक वायरस के चपेट में आया हो। 

संचारी रोग नियंत्रण विभाग के निदेशक डॉ सोफॉन इमसिरिथॉर्न ने कहा कि टीम के 44 खिलाड़ियों और कर्मचारियों को 14 दिनों के पृथकवास में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- लीड्स युनाइटेड के खिलाफ मैच से खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी लिवरपूल

कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये खिलाड़ी में बीमारी का कोई लक्षण नहीं था, उसे बैंकॉक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खिलाड़ी एक महीने पहले थाईलैंड आया था और 14 दिनों तक पृथकवास के दौरान तीन बार जांच में नेगेटिव रहा था। 

उसने बुरिराम के उत्तरपूर्वी प्रांत की यात्रा और फिर आठ सितंबर को जांच में पॉजिटिव मिला। टीम के अन्य खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य जांच में नेगेटिव मिले है, लेकिन रविवार के उनके मैच को स्थगित कर दिया गया। 

बुरिराम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने वाली दो अन्य टीमों के मैचों को भी स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल