कोलकाता: फुटबाल के दिवाने शहर कोलकाता के अग्रणी क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिग ने सोमवार को अपने पूर्व दिग्गज प्रसून बनर्जी को 'शान-ए-मोहम्मडन' सम्मान से सम्मानित किया। डिफेंडर प्रसून को उनके बेहतरीन फुटबाल स्किल के लिए कोलकाता के फुटबाल प्रेमियों में आज भी लोकप्रियता हासिल है और 70 तथा 80 के दशक में हर घर में उनके चहेते थे।
उल्लेखनीय है कि प्रसून महान भारतीय फुटबाल खिलाड़ी पी. के. बनर्जी के भाई हैं। प्रसून राष्ट्रीय टीम की ओर से तीन बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले चुके हैं कई बार राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।
प्रसून ने क्लब फुटबाल में दिग्गज क्लब मोहन बागान से करियर की शुरुआत की थी, हालांकि बाद में वह मोहम्मडन क्लब से जुड़ गए।
प्रसून इस समय तृड़मूल कांग्रेस से सांसद हैं।
इस अवसर पर प्रसून ने कहा, "मैं अर्जुन अवार्ड हासिल कर चुका हूं, लेकिन यह सम्मान मेरे लिए कहीं अधिक मायने रखता है।"
वह ऐसे दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जो एशियन ऑल स्टार इलेवन के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा वह महान ब्राजीलियाई दिग्गज जिको और सोक्रेटीज के साथ भी दो मैचों का हिस्सा रहे हैं।