1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना के पूर्व फारवर्ड जस्टो तेजादा का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

बार्सिलोना के पूर्व फारवर्ड जस्टो तेजादा का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

 Edited By: IANS
 Published : Feb 01, 2021 02:31 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 02:31 pm IST

तेजादा उन फुटबॅलरों में से एक थे, जिन्होंने 24 सितंबर, 1957 को कैंप नोउ में पहला गेम खेला था। उन्होंने स्टेडियम के इतिहास में पहला गोल करने के लिए यूलिओ मार्टिनेज की सहायता की।

Football, sports- India TV Hindi
FCBARCELONA Image Source : FCBARCELONA.COM

पूर्व एफसी बार्सिलोना और एफसी रियल मेड्रिड के फॉरवर्ड जस्टो तेजादा का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 6 जनवरी, 1933 को बार्सिलोना में जन्मे तेजादा ने एफसी बार्सिलोना की पहली टीम (1953 से 1961) के लिए कुल आठ सत्र खेले। 

उन आठ वर्षों के दौरान, तेजादा ने 194 मैच खेले और 92 गोल किए। क्लब के साथ उन्होंने दो लीग चैंपियनशिप, दो कोपा डेल रे और दो फेयर कप हासिल किए। बार्सिलोना के बाद वह रियल मैड्रिड में दो सत्रों (1961-63) के लिए खेले और दो सत्र एस्पेनयोल (1963-65) के लिए खेले।

तेजादा उन फुटबॅलरों में से एक थे, जिन्होंने 24 सितंबर, 1957 को कैंप नोउ में पहला गेम खेला था। उन्होंने स्टेडियम के इतिहास में पहला गोल करने के लिए यूलिओ मार्टिनेज की सहायता की।

वह उस महान बार्का टी का हिस्सा थे, जिसमें कुबाला, एंटोनी रामलेट्स, एस्टानिसलाउ बसोरा, एवरिस्टो डी मैसिडो और इलोगियो मार्टिनेज जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

रियल मैड्रिड के लिए खेलते हुए उन्होंने दो ला लिगा खिताब और एक कोपा डी एस्पाना जीता। वह स्पेन के लिए भी इंटरनेशनल फुटबाल भी ख्रेले थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल