1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल प्रशासक और बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष ज्योति बाजपेयी का निधन

खेल प्रशासक और बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष ज्योति बाजपेयी का निधन

 Written By: IANS
 Published : Jun 15, 2017 11:12 am IST,  Updated : Jun 15, 2017 11:51 am IST

बाजपेयी उत्तर प्रदेश के सबसे सम्मानित खेल प्रशासकों में से एक थे। वह बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव जैसे कई अहम पदों पर रहे।

jyoti bajpayee- India TV Hindi
jyoti bajpayee

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कोषाध्यक्ष ज्योति बाजपेयी का बुधवार देर रात कानपुर में निधन हो गया। बाजपेयी (80) लंबे समय से बीमार थे। कानपुर के ग्रीन पार्क में कुछ बड़े मैच कराने और स्थानीय प्रतिभाओं को मौका देने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के निदेशक एस.के. अग्रवाल ने कहा कि बाजपेयी को क्रिकेट में उनके योगदान और स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए जाना जाता है।

कांग्रेस नेता और भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयुक्त राजीव शुक्ला ने बाजपेयी के निधन पर शोक जताते हुए इसे खेल क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल