1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. I-League : चेन्नई सिटी एफसी ने इंडियन एरोज को 1-0 से हराया

I-League : चेन्नई सिटी एफसी ने इंडियन एरोज को 1-0 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2021 10:05 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 10:05 pm IST

पूर्व चैंपियन चेन्नई सिटी एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन एरोज को 1-0 से हराकर आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में फिर से जीत की राह पकड़ी। 

I-League : चेन्नई सिटी एफसी...- India TV Hindi
I-League : चेन्नई सिटी एफसी ने इंडियन एरोज को 1-0 से हराया Image Source : HERO I-LEAGUE

कल्याणी। पूर्व चैंपियन चेन्नई सिटी एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन एरोज को 1-0 से हराकर आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में फिर से जीत की राह पकड़ी। इलवेडिन स्कीरजेल ने 63वें मिनट में हेडर से गोल करके चेन्नई सिटी एफसी को तीन महत्वपूर्ण अंक दिलाये।

मैच में अधिकतर समय चेन्नई का दबदबा रहा लेकिन इंडियन एरोज ने उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं करने दी। चेन्नई सिटी एफसी ने पिछले मैच में ट्राउ के हाथों हार झेलने वाली टीम में पांच बदलाव किये थे जबकि आईजोल एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने वाली इंडियन एरोज तीन बदलाव करके मैदान पर उतरी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल