1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूर्व भारतीय फुटबॉल गोलकीपर भास्कर मैती का हुआ निधन

पूर्व भारतीय फुटबॉल गोलकीपर भास्कर मैती का हुआ निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2020 09:17 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 09:23 pm IST

भारत के पूर्व गोलकीपर भास्कर मैती का नवी मुंबई अस्पताल में बुधवार को मस्तिष्क रक्तस्राव (cerebral hemorrhage) के कारण निधन हो गया।

Former Indian football goalkeeper Bhaskar Maity died- India TV Hindi
Former Indian football goalkeeper Bhaskar Maity died Image Source : AIFF

मुंबई। भारत के पूर्व गोलकीपर भास्कर मैती का नवी मुंबई अस्पताल में बुधवार को मस्तिष्क रक्तस्राव (cerebral hemorrhage) के कारण निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। मैती के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। 

उनके पारिवारिक मित्र शशिकांत प्रसाद ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उनका (मैती) वाशी में एमजीएम अस्पताल में शाम करीब छह बजे मस्तिष्क रक्तस्राव के बाद निधन हो गया।’’ 

मैती ने बैंकाक 1978 एशियाई खेलों के दौरान इराक के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह संतोष ट्राफी में महाराष्ट्र के लिये 1975 से 1979 तक खेले थे। वह 1974 से 1980 तक मफतलाल स्पोर्ट्स क्लब और 1981 से 1982 तक राष्ट्रीय कैमिकल्स एवं फर्टीलाइजर्स (आरसीएफ) की ओर से खेले थे। 

संन्यास के बाद वह आरसीएफ फुटबॉल टीम के कोच बन गये थे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मैती के निधन पर दुख प्रकट किया। 

उन्होंने शोक संदेश में कहा, ‘‘भास्कर मैती के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा। ’’ महासंघ के महासचिव कुशल दास ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘प्रतिभाशाली भास्कर मैती कई के लिये प्रेरणास्रोत थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल