1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूर्व फुटबालर पी.के. बनर्जी की हालत नाजुक, हेमोडायलिसिस सपोर्ट पर रखे गए

पूर्व फुटबालर पी.के. बनर्जी की हालत नाजुक, हेमोडायलिसिस सपोर्ट पर रखे गए

 Reported By: IANS
 Published : Mar 18, 2020 11:13 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 11:13 pm IST

भारत के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी पी.के. बनर्जी का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण सोमवार से ही उन्हें फुल सपोर्ट वेंटिलेटर पर रखा गया है।

पूर्व फुटबालर पी.के....- India TV Hindi
पूर्व फुटबालर पी.के. बनर्जी की हालत नाजुक, हेमोडायलिसिस सपोर्ट पर रखे गए Image Source : TWITTER

कोलकाता| भारत के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी पी.के. बनर्जी का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण सोमवार से ही उन्हें फुल सपोर्ट वेंटिलेटर पर रखा गया है और अब वह हेमोडायलिसिस सपोर्ट पर हैं। उन्हें खून चढ़ाया गया है। अस्पताल ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा, "वह पिछले दो सप्ताह से आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। आज उन्हें खून चढ़ाया गया है। उन्हें हेमोडायलिसिस सपोर्ट पर रखा गया है और अभी भी उनकी स्थिति काफी बिगड़ी हुई है।" बनर्जी पिछले महीने भर से सीने में संक्रमण से जूझ रहे हैं और विशेषज्ञों का पैनल उनका इलाज कर रह है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल