1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नहीं रहे इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी

नहीं रहे इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी

 Reported By: IANS
 Published : May 23, 2020 01:51 pm IST,  Updated : May 23, 2020 01:51 pm IST

इटली के क्लब इंटर मिलान के पूर्व कोच गिकी सिमोनी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। क्लब ने इस बात की जानकारी दी। 

नहीं रहे इंटर मिलान के...- India TV Hindi
नहीं रहे इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी Image Source : GETTY IMAGES

मिलान| इटली के क्लब इंटर मिलान के पूर्व कोच गिकी सिमोनी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। क्लब ने इस बात की जानकारी दी। सिमोनी के कोच रहते क्लब ने यूईएफए कप का खिताब जीता था। उन्होंने 1997-98 सीजन से पहले क्लब के साथ करार किया था और इसी समय क्लब ने ब्राजील के रोनाल्डो को बार्सिलोना से अपने साथ जोड़ा था।

क्लब ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "उनके जीने का तरीका, जिंदगी में भी और फुटबॉल में भी साधारण सा था। उनकी फुटबॉल बताती थी कि वह विनम्र, कार्यरत और उनको जो भी मौका दिया जाता था उसका भरपूर फायदा उठाने वाले शख्स थे।"

इंटर मिलान के अलावा उन्होंने एक और फुटबॉल कल्ब क्रेमोनेसे के साथ एंगलो-इटेलियन कप जीता और गेनोआ के साथ तीन तथा पिसा के साथ दो बार सेरी-बी का खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल