1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. संन्यास से वापस लौंटी पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु

संन्यास से वापस लौंटी पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2017 07:13 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 07:13 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी ने अपनी समयपूर्व लिए गए संन्यास से वापसी कर ली है। इस वापसी से उन्हें महिला हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) के लिए भारतीय टीम

Ritu Rani- India TV Hindi
Ritu Rani

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी ने अपनी समयपूर्व लिए गए संन्यास से वापसी कर ली है। इस वापसी से उन्हें महिला हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 

एचडब्ल्यूएल राउंड-2 का आयोजन अगले माह से कनाडा में हो रहा है। यह टूर्नामेंट भारतीय महिला हॉकी टीम के नए प्रमुख कोच जोएर्ड मार्जिने का पहला परीक्षण होगा। 

भारत की 25 वर्षीया हॉकी खिलाड़ी ने पिछले साल अपनी शादी के बाद सितम्बर को खेल जगत से संन्यास की घोषणा की थी। इस संन्यास के पीछे रियो ओलम्पिक के लिए उन्हें महिला टीम में शामिल न किया जाना और प्रमुख कोच नील हॉगुड से उनका विवाद भी मुख्य कारण माने जा रहे थे। 

रितु ने अपने एक बयान में कहा, "मैं बहुत खुश हूं और राष्ट्रीय टीम के शिविर में अपने टीम की साथी खिलाड़ियों के साथ वापसी से उत्साहित हूं। अपने संन्यास को वापस लेने के लिए और मुझे एक बार फिर टीम का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए मैं हॉकी इंडिया का शुक्रिया अदा करती हूं।"

रियो ओलम्पिक के लिए 36 साल बाद महिला हॉकी टीम के क्वालीफाई करने के पीछे रितु ने कप्तान के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन पिछले साल अगस्त में आयोजित हुए ओलम्पिक खेलों में वह टीम में ही शामिल नहीं थी। 

रितु एचडब्ल्यूएल राउंड-2 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में एक खिलाड़ी की तरह वापसी करेंगी। इस टीम की कमान रितु रामपाल के हाथों में होगी। 

भारतीय महिला हॉकी टीम:-

गोलकीपर:- सविता, राजानी एतिमार्पु

डिफेंडर:- दीप ग्रेस एक्का, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, रेनुका यादव, लाल्लुमावई

मिडफील्डर:- दीपिका नवजोत कौर, रितु रानी, मोनिका, एम. लिली चानु, नमिता टोप्पो

फारवर्ड:- रानी रामपाल, वंदना कटारियास, पूनम रानी, सोनिका और अनुपा बार्ला 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल