1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन में उलटफेर का शिकार हुई पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सिमोना हालेप

यूएस ओपन में उलटफेर का शिकार हुई पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सिमोना हालेप

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2019 12:12 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 12:12 pm IST

रोमानिया की सिमोना हालेप यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन में उलटफेर का शिकार हो गई हैं। हालेप को 116वीं सीड अमेरिका की टेलर टाउन्सेंड ने पराजित किया।

यूएस ओपन में उलटफेर का...- India TV Hindi
यूएस ओपन में उलटफेर का शिकार हुई पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सिमोना हालेप Image Source : AP IMAGES

न्यूयॉर्क। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन में उलटफेर का शिकार हो गई हैं। हालेप को 116वीं सीड 23 वर्षीय क्वालीफायर अमेरिका की टेलर टाउन्सेंड ने तीन सेट तक चले एक कड़े मुकाबले में 6-2, 3-6, 6-7 (4) से पराजित किया। 

हालेप ने हार के बाद कहा, "मैं कभी ऐसे खिलाड़ी के साथ नहीं खेली जो इतना ज्यादा नेट पर आकर खेलती हो। मैं ज्यादा शॉट मिस, यह मैच अविश्वसनीय था।" मैच की शुरुआत रोमानिया की खिलाड़ी ने दमदार तरीके से की और पहले सेट को आसानी से जीता। 

हालांकि, दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी ने नेट पर बेहतरीन खेल दिखाया और मुकाबले में वापसी कर ली। तीसरा और निर्णायक सेट टाई-ब्रेकर तक गया जहां 7-4 से टाउन्सेंड ने जीत दर्ज की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल