1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. संन्यास के बाद दूसरी बार वापसी के लिए तैयार 36 साल की किम क्लाइस्टर्स

संन्यास के बाद दूसरी बार वापसी के लिए तैयार 36 साल की किम क्लाइस्टर्स

 Reported By: IANS
 Published : Sep 13, 2019 09:27 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 09:27 am IST

बेल्जियम की टेनिस खिलाड़ी किम क्लाइस्टर्स 36 साल की उम्र में एक बार फिर से कोर्ट पर लौटने के लिए तैयार हैं। किम 2020 में होने वाले डब्ल्यूटीए से टेनिस में वापसी करेंगी।

संन्यास के बाद दूसरी...- India TV Hindi
संन्यास के बाद दूसरी बार वापसी के लिए तैयार 36 साल की किम क्लाइस्टर्स Image Source : GETTY IMAGES

ब्रसेल्स| पूर्व वर्ल्ड नंबर वन बेल्जियम की महिला टेनिस खिलाड़ी किम क्लाइस्टर्स 36 साल की उम्र में एक बार फिर से कोर्ट पर लौटने के लिए तैयार हैं। किम 2020 में होने वाले डब्ल्यूटीए से टेनिस में वापसी करेंगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, किम का मानना है कि वह इसे एक चुनौती के रूप में लेना चाहती है और कुछ भी साबित नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा, "मैं ऐसा कुछ नहीं सोचती मैं कुछ साबित करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए चुनौती की तरह है।"

किम ने साल 2007 में संन्यास ले लिया था जब वह पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी। इसके बाद उन्होंने दो साल बाद 2009 में वापसी की थी और अमेरिकी ओपन तथा ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। चोट के कारण हालांकि उन्होंने साल 2012 में फिर से संन्यास ले लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल