1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेटे की कस्टडी के लिये कानूनी लड़ाई लड़ रही पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस स्टार

बेटे की कस्टडी के लिये कानूनी लड़ाई लड़ रही पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस स्टार

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2017 12:45 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 12:45 pm IST

क्रेग टिले ने कहा ‘‘विक्टोरिया की मौजूदा परिस्थिति कठिन है और हम हर तरह से उसकी मदद के लिये तैयार हैं। दो बार की चैम्पियन होने के नाते हमने उसे वाइल्ड कार्ड दिया है। उम्मीद है कि यहां जनवरी में हम उसे कोर्ट पर देखेंगे।’’

विक्टोरिया अजारेंका- India TV Hindi
विक्टोरिया अजारेंका

मेलबर्न: अपने बेटे की कस्टडी के लिये कानूनी लड़ाई लड़ रही दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका को जनवरी में होने वाले टूर्नामेंट के लिये वाइल्ड कार्ड मिला है। 

विक्टोरिया
विक्टोरिया

टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टिले ने कहा कि दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी बेलारूस की अजारेंका को पूरी सहायता दी जायेगी।

उन्होंने कहा,‘‘विक्टोरिया  की मौजूदा परिस्थिति कठिन है और हम हर तरह से उसकी मदद के लिये तैयार हैं। दो बार की चैम्पियन होने के नाते हमने उसे वाइल्ड कार्ड दिया है। उम्मीद है कि यहां जनवरी में हम उसे कोर्ट पर देखेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल