1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फॉर्मूला वन: मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने जीती फ्रेंच ग्रां प्री

फॉर्मूला वन: मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने जीती फ्रेंच ग्रां प्री

 Reported By: IANS
 Published : Jun 25, 2018 03:17 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 03:17 pm IST

हेमिल्टन ने एक घंटे 30 मिनट 11.385 सेकेंड में रेस पूरी की।

लुइस हेमिल्टन- India TV Hindi
लुइस हेमिल्टन

मार्सेली: मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने रविवार को फ्रेंच ग्रां प्री का खिताब अपने नाम करते हुए ड्राइवरों की विश्व चैम्पियनशिप तालिका में अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया है। रेड बुल के मैक्स वस्टापेन दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान फरारी के किमी राइकोनेने को मिला। 

हेमिल्टन ने एक घंटे 30 मिनट 11.385 सेकेंड में रेस पूरी की। मैक्स उनसे 7.090 सेकेंड पीछे रहे जबिक राइकोनेने 25.888 सेकेंड पीछे रहते हुए तीसरा स्थान हासिल कर सके।चौथे स्थान पर डेनियल रिकाडरे रहे। सेबास्टियन विटल को पांचवां स्थान मिला। विटल ड्राइवरों की विश्व चैम्पियनशिप तालिका में हेमिल्टन से 14 अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं। 

हेमिल्टन ने कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस शानदार सप्ताह के लिए शुक्रिया। मेरी टीम मेरे साथ पिछले छह साल से है और हार न मानते हुए आगे बढ़ती जा रही है। मैं इन सभी का शुक्रिया कहना चाहता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल