1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूर्व 'फ़ॉर्मूला वन' चैम्पियन निकी लाउडा का हुआ निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व 'फ़ॉर्मूला वन' चैम्पियन निकी लाउडा का हुआ निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 Reported By: Bhasha
 Published : May 21, 2019 11:21 am IST,  Updated : May 21, 2019 11:21 am IST

लाउडा का दो बार किडनी प्रन्स्प्लंत भी हो चुका था। जिसमें एक बार 1997 में भाई ने तो दूसरी बार 2005 में उनकी गर्लफ्रेंड ने किडनी दी थी।

निकी लाउडा- India TV Hindi
निकी लाउडा, फ़ॉर्मूला वन चैम्पियन  Image Source : GETTY IMAGES

विएना। महान फार्मूला वन ड्राइवर निकी लाउडा का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने आस्ट्रियाई मीडिया को जारी बयान में यह जानकारी दी। 

बयान में कहा गया ,‘‘ भारी मन से हम यह सूचित करते हैं कि हमारे चहेते निकी का सोमवार को निधन हो गया।’’ फेफड़े के प्रत्यारोप आपरेशन के आठ महीने बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।"

लाउडा ने तीन बार फार्मूला वन ड्राइवर्स विश्व चैम्पियनशिप जीती। उन्होंने 1975 और 1977 में फेरारी और 1984 में मैकलारेन के साथ खिताब जीता। 1976 में जर्मनी ग्रैंड प्रिक्स के दौरान भयंकर कार दुर्घटना के बाद निकी ने तेजी से वापसी करते हुए सिर्फ छह हफ़्तों बाद वापसी कर ली थी. इसके बाद 1985 में रफ़्तार के इस सौदागर ने फ़ॉर्मूला वन रेस को अल्द्विदा कह दिया था। जिसके बाद वर्तमान में मर्सडीज टीम के नॉन एक्जिक्यूटिव टीम के चेयरमैन पद पर कार्यरत थे। 

लाउडा का दो बार किडनी प्रन्स्प्लंत भी हो चुका था। जिसमें एक बार 1997 में भाई ने तो दूसरी बार 2005 में उनकी गर्लफ्रेंड ने किडनी दी थी। अगस्त 2018 में फेफड़ों के ओपरेशन के बाद भी उनकी बीमारी ठीक नहीं हो पाई और स्थितियां बिगडती चली गई। जिसके चलते उनका देहांत हो गया। 

लाउडा अपने घर एमे दूसरी पत्नी बिर्गित के साथ के साथ रह रहे थे। उनके दो बच्चे मैक्स और मिया है। जबकि दो बड़ें बेटे लुकास और मैथियास भी है जो उनकी पहली पत्नी से जन्मे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल